अयोध्या: 2400 किलो का घंटा तो पांच सौ किलो का नगाड़ा, रामलला को आ रहीं अद्वितीय भेंट
एटा केजलेसर से एक रामभक्त ने रामलला के लिए 2400 किलो का घंटा भेंट स्वरूप भेजा है। जो कि छह फुट लंबा और पांच फुट चौड़ा है। इसका वजन 2400 किलोग्राम है। जो कि राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसे बजाने पर 10 किलोमीटर दूर तक आवाज जाएगी।
दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती गुजरात के बड़ौदा से लाई गई
गुजरात के बड़ौदा से रामलला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी 108 फीट लंबी अगरबत्ती लाई गई है। इसे बनाने में छह महीने का समय लगा है और करीब पांच लाख रुपये खर्च हुआ है। इसके निर्माण में 365 तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 3610 किलो है।
