April 24, 2026

राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पतालों पर छापेमारी की दो हॉस्पिटल किए सील

0
IMG-20240117-WA0008

उधमसिंहनगर- जसपुर में देर शाम अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पतालों पर छापेमारी की जिसमे दो हॉस्पिटलों मे अनियमितता मिलने के बाद उन्हें सील करने की कार्यवाही की गई प्रसाशन की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आपको बता दे आज अपरजिलाधिकारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी जसपुर राजस्व विभाग ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में नई बस्ती चांद मस्जिद के पास एस एस हॉस्पिटल ओर जच्चा बच्चा केंद्र ओर कासमपुर मोड़ स्थित भारत नर्सिंग होम में छापेमारी की गई हॉस्पिटलों में कोई भी डॉक्टर मौके पर मौजूद नही मिला और अनियमितता मिलने के बाद दोनों हॉस्पिटलों प्रसाशन द्वारा सील किया गया।

वही अपरजिलाधिकारी जयभारत सिंह ने बताया कि आज एस एस जच्चा बच्चा अस्पताल और दूसरा भारत नर्सिंग होम इन दोनों अस्पताल के बारे में सूचना मिल रही थी कि ये अवैध रूप से चल रहे है ओर इनका रजिस्ट्रेशन नही है एस एस हॉस्पिटल के पास अस्थाई रेजिस्ट्रेशन था लेकिन वंहा कोई डॉक्टर नही पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Rise – Business & Consulting WordPress Theme RISE – Ultimate Project Manager & CRM Riserank – Digital Marketing Agency Elementor Template Kit Ristera – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Ristoly – Restaurant Template Kit Ristorante – Creative Restaurant WordPress Theme Riven – WordPress Theme for App, Game, Single Product Landing Page River – Retina Multi-Purpose WordPress Theme Riverflow – Creative Portfolio Elementor Template Kit RnB – WooCommerce Booking & Rental Plugin