April 14, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने झंडीचौड़ स्थित दिव्यांग विद्यालय में जाकर बच्चों को दिव्यांग उपकरण प्रदान कर भेंट की

0
IMG-20240702-WA0006

उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडीचौड़ भाबर क्षेत्र स्थित श्री आदि शंकरा विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम पूछकर कर उनसे वार्तालाप की, इस अवसर  खण्डूडी ने बच्चों को दिव्यांग उपकरण वीलचेयर आदि भेंट किये साथ ही छात्र -छात्राओं के साथ बैठकर उन्हें सूक्ष्म जलपान भी कराया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर एक अलग ही आनन्द का भाव मन मे आता है इन छात्र -छात्र-छात्राओं को सुशिक्षित व संस्कारित शिक्षा देकर स्वावलम्बी बनाकर इनकी प्रतिभा को पहचानकर उसी स्किल की ओर इनका विकास किया जाय तो ये बच्चे समाज में अपनी भागीदारी निभा सकते है । विधानसभा अध्यक्ष ने विधालय की प्रंसशा करते हुये कहा कि उनके द्वारा दिव्यांग बच्चों के भविष्य की चिंता की जा रही व उन्हें किस तरह इस समाज में जीने योग्य बनाया जा रहा है वास्तव में यह कार्य ईश्वरीय कार्य इसकी जितनी प्रंसशा की जाय उतना कम है । विधानसभा अध्यक्ष ने नेहा कुमारी , दिव्य , दिपांसी ,और पीधीका आदि को वीलचेयर प्रदान की ।

इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश कुमार , प्रबंधिका रिनी लखेड़ा , शिक्षिका हेमा जदली, पार्षद कमल नेगी , मनीष भट्ट , विनोद धूलिया , राजेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Sidewalk – Elegant Personal Blog WordPress Theme Sienna – Fashion WooCommerce WordPress Theme Signature Field for Elementor form Signflow – Tech And Startup Theme Sikra – Supplement & Nutrition Store WordPress Theme Silion – Digital Marketing Elementor Template Kit Siloe – Minimal Fashion WooCommerce Theme Silp – Real Estate & Architecture Template Kit Silver Care – Medical WordPress Theme SilverPop Custom Popup Subscription for WordPress