May 1, 2026

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों साथ की बैठक

0
1000380376

देहरादून खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा सदन में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके कैंप पर संघ के साथ विमर्श किया गया। संघ के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का पहला कैंप इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होगा और भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।

बैठक में खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट कोच मुहैया करवाने पर भी सर्वसम्मति बनी और तय किया गया कि कोच चाहे देश के भीतर के हों या विदेश से हों, उनको खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हमारे हर खिलाड़ी कि सही से ‘हैंड होल्डिंग’ हो इसके लिए सरकार किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार ने नेशनल गेम्स की पदक तालिका में टॉप फाइव में आने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य की झोली में अधिक से अधिक पदक आएं इसके लिए सभी जरूरी कदम लगातार उठाये जा रहे हैं।

खेल मंत्री के मुताबिक खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर मौजूदा के मुकाबले दोगुनी धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह लाख की नकद राशि मिलती है। यदि वित्त विभाग की ओर से मंजूरी मिलती है तो यह राशि 12 लाख रुपये हो जाएगी। इसी तरह अन्य पदकों पर भी राशि में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने आगे बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में 38 ही खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 34 खेल पूर्व से शामिल खेल होंगे जबकि चार राज्य से जुड़े खेल शामिल किए जाएंगे। इन चार खेलों में से मलखम्ब और योग को तय कर लिया गया है जबकि शेष बचे दो खेलों पर निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

आज की बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में ‘टॉर्च रैली’ निकाली जाएगी और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ियों और लोगों को इस से जोड़ा जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ को सहयोग दिया जा रहा है और हम सभी के साझा प्रयास यही हैं कि बेहतरीन खिलाड़ी प्रदेश में तैयार किए जाएंगे। हम उत्तराखण्ड को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और हम प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्पित हैं।

इस बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सीईओ चेतन गुरुंग, महासचिव डी के सिंह, ट्रेज़रर महेश जोशी, सदस्य प्रमोद चौधरी सहित खेल विभाग के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WPMU DEV Events Plus WPMU DEV Forminator Pro WPMU DEV Forminator Pro WPMU DEV Google Analytics Plus WPMU DEV Google Maps WPMU DEV Hummingbird Pro WPMU DEV Hustle WPMU DEV Jobs and Experts WPMU DEV Live Stream Widget WPMU DEV MailChimp Integration