April 14, 2026

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा

0
IMG-20250402-WA0012

देहरादून- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने खासतौर पर सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों की भी नियमित जांच की जाए और ठेकेदारों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा, मंत्री गणेश जोशी ने भू-स्वामियों को मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरखेत, सहस्त्रधारा-सरोना, कार्लीगाड़-सिल्ला आदि क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot StockUpp Advanced Shipping for WooCommerce StockUpp – Split Order For WooCommerce Stocky – A Stock Photography Marketplace Theme Stocky – POS with Inventory Management & HRM Stoni – Architecture Agency WordPress Theme Storage for Contact Form CF7 Agile Store Locator (Google Maps) For WordPress Store – WooCommerce WordPress Theme StoreApps Smart Manager - Manage Your WooCommerce Store 10x Storeca - Storage Service Elementor Template Kit