April 22, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

0
IMG-20250404-WA0004

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उच्च टेंशन विद्युत लाइन (33 केवी) के तारों को भूमिगत करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़क स्थानीय निवासियों के घरों से ऊंची न हो।

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला स्थित शिव मंदिर के शिफ्टिंग हेतु चिन्हित किए गए स्थान का भी निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और गति बनाए रखने पर जोर दिया तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Medi Plus – Health Care WordPress Theme Media Boxes Portfolio – jQuery Grid Gallery Plugin Media Boxes Portfolio – WordPress Grid Gallery Plugin Media Center – Electronic eCommerce HTML Template Media Consult – Business WordPress Theme Media Grid | Overlay Manager Add-on Media Grid – WordPress Responsive Portfolio Media Hovers WordPress Plugin Media Library Categories Premium MediaCenter – Electronics Store WooCommerce Theme