April 16, 2026

भाजपा श्रीदेवसुमन नगर मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20250512-WA0022

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी श्रीदेवसुमन नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप रावत ने भी अपनी बात रखी और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आज यह विश्व की नंबर एक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन बार देश का नेतृत्व करना पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है,

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना स्वयं में एक गर्व की बात है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रुपये 12.51 करोड़ की लागत से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा सामुदायिक भवन बनाया गया है, जो क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 80 से अधिक सामुदायिक भवन बनाये जा चुके हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, ताकि पार्टी और समाज दोनों के हित में प्रभावी कार्य हो सके। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Isomorphic – React Admin Dashboard Template ISP Pro – Broadband and Internet Service Providers WP Plugin Istanbul – Personal Portfolio WordPress Theme Istiqbal – Islamic Center & Mosque WordPress Theme IT Solutions & Technology Multi-Purpose Elementor WordPress Theme – Agiletech iTalk – Event & Conference Elementor Template Kit Itechie – IT Solutions and Services WordPress Theme IThemes BackupBuddy WordPress Plugin iThemes Content Upgrades iThemes Sales Accelerator Inventory