April 24, 2026

लेखक गांव में आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
20250518_195818

देहरादून- देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र स्थित लेखक गांव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर विभिन्न नवाचारपूर्ण योजनाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने पुस्तकालय, ध्यान-योग केंद्र, प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), हिमालयी संग्रहालय, संजीवनी भोजनालय, नक्षत्र वाटिका, तथा ग्रह वाटिका जैसी अनूठी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बताया कि प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रसिद्ध प्रेरणात्मक पुस्तक “द पॉवर ऑफ फोकस ” के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन आगामी सप्ताहों में किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लेखक गांव की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि लेखक गांव साहित्य, संस्कृति, ध्यान और प्रकृति के समन्वय का एक आदर्श स्थल बन रहा है। यह स्थान राज्य के रचनात्मक लोगों को एक मंच प्रदान करेगा और युवाओं को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Handmade Shop – Handicraft Blog & Store Creative WordPress Theme Handmade – Shop WordPress WooCommerce Theme Hando – Corporate & Portfolio Elementor Template Kit Handy – Handmade Shop Shopify Theme Handy – Handmade Shop WordPress WooCommerce Theme Handy Shop – Digital RTL Responsive WooComerce WordPress Theme Handyman Builder Plumber & Repair Service Elementor Template Kit Haney – Beekeeping and Honey Shop Theme Hanga - Construction & Building Elementor Template Kit Hangar – Aviation & Flight School Elementor Template Kit