March 10, 2026

पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

0
IMG-20250620-WA0013

श्रीनगर- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। यह आयोजन श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में किया गया।

इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनवाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता का स्तर बहुत अच्छा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें उत्तराखंड को विकसित बनाने के काम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भी बड़ी भूमिका होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सबसे बड़े मानव संसाधन वाले विभागों में शामिल हो गया है। अब विभाग में कार्मिकों की संख्या लगभग 40,000 तक पहुंच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Minera - Minimalist WooCommerce WordPress Theme Minera Skincare & Dermatology Elementor Template Kit Minerale – Bottled Drinking Water Elementor Template Kit MinervaKB Knowledge Base for WordPress with Analytics Minet – Minimalist eCommerce WordPress Theme Mingle SAAS – Social Auto Poster & Scheduler PHP Script Mingrand – Real Estate WordPress Theme Mini - Onepage Personal Portfolio Theme Miniature Earth | 3D Globe for JavaScript Minimal Audio Plugin WpBakery Addon