May 1, 2026

बीजेपी के प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260402-WA0002

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कृषि एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित मसूरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विदित हो कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सात सत्र आयोजित किए गए। सत्र को क्रमशः मुख्य वक्ता के तौर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र राणा, आईटी सह संयोजक गौरव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WordPress Live NFT Cards Affiliates with VueJS WordPress Logos Showcase – Grid and Carousel WordPress Marketing Plugin – Sliding Messages WordPress Menu Plugin — Superfly Responsive Menu WordPress Merge Categories WordPress Meta Data & Taxonomies Filter WordPress Mobile Menu Bundle WordPress Movies Bulk Importer WordPress Multi-site Reports WordPress Multilingual All Import Addon