April 30, 2026

असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260405-WA0003

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आज युवा नगर में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस विशाल जनसभा में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से लंबित असम,अरुणाचल सीमा विवादों का समाधान कर क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot AMP Gravity Forms AMP Layouts AMP Page Builder Compatibility AMP Plugin for WooCommerce AMP Stories AMP Table of Content Plus for AMP AMPforWP – Newspaper Theme for AMP Amping – Camp Organizer WordPress Theme Ampster | Creative WordPress Theme for Business Websites Amuli | Property & Real Estate Marketplace WordPress Theme