April 6, 2026

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नं० 32 शिवराजपुर में सड़क का किया उद्घाटन

0
IMG-20260406-WA0003

देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नं० 32 शिवराजपुर में नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व जब वे इस क्षेत्र में आई थीं, तब सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। विशेषकर वर्षा ऋतु में कीचड़ और जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था। स्थानीय निवासियों द्वारा इस समस्या को उनके संज्ञान में लाया गया, जिसके उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत एवं पूर्ण कराया।

उन्होंने कहा कि आज लगभग 700 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क, जो मोटाढांग मुख्य मार्ग से मनोज पांथरी के घर तक निर्मित की गई है, से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है। यह सड़क स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्रदान करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सड़क, पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास एवं सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Canvas: Show any content in a fullscreen slide Capie – Minimal Creative WooCommerce WordPress Theme Capital Multi Purpose Business WordPress Theme Capitol – Creative Multi-Purpose WordPress Theme Capri – A Hot Multi-Purpose Theme Captcha Plus WordPress Plugin Captiva – Responsive WordPress WooCommerce Theme Captura – Photography Portfolio WordPress Theme Capuay - Hotel & Resort Elementor Template Kit Car Dealer – Automotive Responsive WordPress Theme