April 15, 2026

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

0
IMG-20260415-WA0002

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाले के रूप में उनके योगदान को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Kimono – Photography Portfolio WordPress Theme Kinco – Day Care & Kindergarten Elementor Template Kit Kindedo – Kindergarten & School WordPress Theme + RTL Kinerio – Video Production Agency Elementor Template Kit Kinesi – Physiotherapy WordPress Theme Kinetika | Photography Theme for WordPress King Size || Creative Portfolio WordPress Theme King - Viral Magazine WordPress Theme Kingal – MultiPurpose WordPress Theme Kingcuts – Hair Salon and Barber Shop WordPress WooCommerce Theme