April 13, 2026

मंत्री बोले – दिल्ली में “आप-दा” की चालबाजियों का खेल खत्म, दिल्ली वासियों का भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन

0
IMG-20250202-WA0001

नई दिल्ली-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसपा नेता लल्लन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचार में लिप्त आप पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी की चालबाजियों का खेल खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता समझ चुकी है, कि कैसे इस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता इन्हें बाहर खदेड़ने के लिए तैयार है और भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और दिल्ली को एक ईमानदार व विकासशील सरकार देगी। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली करावलनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मोदी सरकार के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुशीनगर विधायक विवेकानंद पांडे, मंगल सिंह परिहार, बिहार प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, अर्जुन तिवारी, सोमवीर चौहान, बसपा नेता लल्लन सिंह, मीनाक्षी, कपिल मिश्रा, रिचा पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Instagram Theatre Instant Blog – Fast & Simple Blog Php Script Progressify – PWA & Google AMP & Facebook IA for WordPress Instec – Technology WordPress Theme Instive – Insurance WordPress Theme Insurance Agency WordPress Theme Insure – Insurance Business Elementor Template Kit InsureKit – Insurance Template Kits Insurez – Insurance Company WordPress Theme Insurgent – Personal Vcard Resume Portfolio WordPress Theme