March 11, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के

0
IMG-20240311-WA0008

देहरादून- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी में सभी राजनैतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु अपेक्षित सहयोग की अपील की बैठक में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणा पत्र एवं आचार संहिता के दौरान आयोग की गाइडलाइन दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड शो एवं अन्य आयोजनों के लिए व्यय के प्रावधान संबंधी जानकारी दी गई । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनता को अधिक से अधिक प्रेरित करने की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने में अथवा किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से सक्षम अधिकारी स्तर से तत्परता के साथ सहयोग किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से यह भी अपील की है कि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने की दिशा में सहयोग करते हुए चुनाव प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Travic – Tour & Travels Agency WordPress Theme Travil – Travel & Tour Booking WordPress Theme Travila – Modern Travel & Tour Booking WordPress Theme Travis | Photography WordPress Theme Travisa – Immigration & Visa Consulting Elementor Template Kit Travivu – Travel & Tour Booking WordPress Theme TRAVOL — Travel Agency Elementor WordPress Theme Travon - Hotel, Flights and Tour Meta Search Affiliate Theme Travosca – Travel Elementor Template Kit Trawell – Travel Blog Elementor Template Kit