April 23, 2026

बड़ी खबर:- जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

0
20240510_144821

दिल्ली-  शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट से बेल ऑर्डर रिलीज होने के बाद आज देर शाम तक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हों सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है उन्हें 1 जून तक अंतरिम बेल मिल गई है। 2 जून को उन्हें वापस तिहाड़ जेल जाना होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले से पहले टिप्पणी की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता द्वारा चुने गए सीएम है और अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है जो एक असाधारण मौका है।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जो आदेश आया है उसमें अरविंद केजरीवाल को बिना किसी शर्त के अंतिम जमानत दी गई है उनके वकील का कहना है कि फिलहाल कोर्ट के आर्डर का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद उसे सही से एग्जामिन किया जाएगा कि उस ऑर्डर में क्या कुछ शर्ते दी गई है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली और पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई बड़ा फैक्टर साबित होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद देशभर के आप आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं में भारी उत्साह है विपक्ष ने केजरीवाल की जमानत को सच्चाई की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Nvic – Blog & Magazine Elementor Template Kit Nyla – A Fresh & Modern WooCommerce Theme Nyssa – Creative Modern Lottie Animation Multipurpose WordPress theme OakTrix – Senior Care WordPress Theme Oakville – Organic Food and Beauty Products WP Theme Oasis – Modern WooCommerce Theme Obe – House Cleaning Business Elementor Template Kits Oberon – Freelancer Portfolio WordPress Theme Obira – SaaS Business & App Showcase WordPress Theme Objektiv – Photography WordPress Theme