March 11, 2026

बदरीनाथ में भाजपा प्रत्याशी के जीतते ही यहां ट्रिपल इंजन लग जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

0
08gop3-1024x681-e1720452748273.jpg
  • सीएम ने बैरांगना व पोखरी में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
  • देवभूमि का स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा
  • कांग्रेस, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला बनाना चाहती है

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले के मंडल घाटी के बैरांगना और पोखरी में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद यहां ट्रिपल इंजन काम करने लगेगा। जिससे विकास की गति और भी तेजी के साथ आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बच्चों के भविष्य, क्षेत्र में नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है। बैरांगना की भूमि अतिपावन है। ये पंचकेदार, बद्रीविशाल, गोपीनाथ भगवान की पावन भूमि है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भंडारी ने क्षेत्र के कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। देवभूमि से मोदी का विशेष लगाव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की  विकास की गारंटी दी जाती है। बीते 10 वर्षो में देश ने मोदी जी की गारंटी को देखा है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। भारत पहले से अधिक शक्तिशाली एवं समृद्ध हुआ है। भारत नए नए इतिहास बना रहा है। अलगाववाद, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश कोने में दुबके हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। सीएए कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। भारत दुनियां की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड कई क्षेत्र में आगे बढ़ा है। राज्य में देश का सबसे प्रभावी सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के नाते उन्होंने संकल्प लिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा देवभूमि के लोगों के प्रति हर किसी का नज़रिया बदला है। चार धाम यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।

सीएम ने कहा कि चार धाम में आने वाले लोग अन्य जगहों पर भी जाए, इसके लिए भी नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा  एक ओर भाजपा मेहनत समर्पित भाव से विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला बनाना चाहती है। मोदी के 10 सालों का विकास कांग्रेस के 65 सालों के विकास पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेस ने केवल भारत को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस 99 सीटें लाकर जीत का झूठा जश्न मना रही है । इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,  भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, विधायक भोपाल राम टम्टा, बलवीर घुनियाल, वीरेंद्र असवाल, योगेंद्र सेमवाल, कुंदन परिहार, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर सीएम ने चमोली जिले के पोखरी में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र को प्रतिनिधित्व करते हुए विकास किया और उस विकास को आगे बढ़ाने का काम राजेंद्र भंडारी ने किया है और आगे भी विकास की गति बढाने के लिए जनता को भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देगी ऐसी उन्हें आशा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक भारत चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, मंडल अध्यक्ष, बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, वत्सला सती, धीरेंद्र राणा, मुरली दिवान, प्रभारी जयकृत बिष्ट, बीरेंद्र पाल भंडारी, पुष्पा चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Linguini — Restaurant WordPress Theme Lingvico | Language Center & Training Courses WordPress Theme Link Whisper Pro Linoor – Digital Agency Services WordPress Theme Liotta – a Responsive Blog Theme For WordPress Liquory – Drinks Shop WooCommerce Theme Lisbeth – A Lifestyle Responsive WordPress Blog Theme Lisfinity – Classified Ads WordPress Theme List Fusion – Best PopUp and Lead Generation Plugin Listable – A Friendly Directory WordPress Theme