March 11, 2026

मसूरी विधानसभा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा

0
20240812_170304

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा आयोजित किया गया, जो देहरादून के किशनपुर डाईवर्जन से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते भारत माता की जय नारों के साथ सभी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम अमर बलिदानियों को नमन करें।

जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़े जोर शोर से चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की इस तिरंगा यात्रा में बच्चे,युवा और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई है। यह इस बात का प्रतीक है, कि तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए तिरंगे का सम्मान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही।

इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पूनम नौटियाल, डा0 बबीता सहोत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिकन्दर सिंह, अरविन्द डोभाल, समीर पुण्डीर, अनुज कौशल, अमित पंवार, धन सिंह, बालम सिंह बिष्ट, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Writica – Content Writing Services Elementor Template Kit Writingg – Content Copywriting Services Elementor Template Kit Wrote – Content Writing & Copywriting Template Kit Wypool – Swimming Pool Cleaning & Maintenance Service…or Template Kit Wyzi – Business Finder WordPress Directory Listing Theme X Docs WordPress Product Documentation Creator X-Fitt – Personal Trainer & Gym Elementor Template Kit X-omatic Automatic Post Generator and X (formerly Twitter) Auto Poster Plugin for WordPress X - The Theme Xamin – Data Science & Analytics SaaS WordPress Theme