March 11, 2026

कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क 1 एकड़ भूमि प्रदान करने पर कोटद्वार विधायक ने जताया आभार

0
IMG-20240813-WA0025

कोटद्वार- 13 अगस्त 2024 कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु आज कैबिनेट में पारित अहम निर्णय पर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सांसद अनिल बलूनी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी धन्यवाद किया।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद देती हूँ। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार मेरे साथ प्रयासरत रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का भी आभार व्यक्त करती हूँ। कोटद्वार की जनता बहुत लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की माँग कर रही है।

वर्ष 2022 में अपने चुनाव के दौरान मैंने कोटद्वार की जनता से यह वादा किया था कि यहाँ केंद्रीय विद्यालय मैं बनाऊँगी। आज हम इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। अब जल्द हीं यहाँ केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा।

उन्होंने यह भी कहा की हमारे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थापना से हमारे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी। इस निर्णय से कोटद्वार में शिक्षा के विकास की गति तेज होगी और कोटद्वार के बच्चे-बच्चियों को उच्च कोटि कि शिक्षा प्राप्त होगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WooCommerce Easy Checkout Field Editor, Fees & Discounts WooCommerce Elavon Converge Payment Gateway WooCommerce ELTA Courier Voucher & Label WooCommerce Email Attachments WooCommerce Email Customizer WooCommerce Email Customizer with Drag and Drop Email Builder WooCommerce Email Order – Instant Order by Email WooCommerce Email Template Customizer WooCommerce Email Templates WooCommerce EMI Popup