March 6, 2026

देहरादून के विजय कॉलोनी वार्ड में ₹56 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20241220-WA0034

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के पथरिया पीर नीलकंठ विहार में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 11 विजय कॉलोनी में ₹38 लाख से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग ₹18 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि विकास कार्यों शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के ध्येय वाक्य के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

*इन विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण* – विजय कॉलानी फेज-2 में ₹7.20 लाख से श्री सतेन्द्र खरोला के घर से श्रीमती पन्ना गौड जी के घर तक सी०सी० सडक एवं नाली निर्माण कार्य। विजय कॉलोनी में ₹ 8.45 लाख श्री अखिलेश काला के घर से श्री जमन जी एवं मेजर सारस्वत जी के घर तक सी०सी० सडक, नाली निर्माण एवं आर०सी०सी० स्लैब का निर्माण कार्य। विजय कॉलोनी में ₹3.85 लाख में श्री लाल सिंह रावत के घर के निकट नाले का निर्माण कार्य। वार्ड-11 विजय कॉलोनी में ₹4.24 लाख में राजेश थापा के घर से सूरज थापा के घर तक नाली एवं आर०सी०सी० स्लैब का निर्माण कार्य। वार्ड न0-11 विजय कॉलोनी के शक्ति कॉलोनी में ₹7.54 लाख में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्वार कार्य।विजय कालोनी फेस-2 में ₹7.02 लाख में कुलवीर कौर के घर से जेपी सुन्द्रियाल के घर तक सी०सी० सडक एवं नाली निर्माण का कार्य।

*इन कार्यों का किया गया शिलान्यास* – वार्ड नं0-07 विजय कॉलोनी-2 में ₹3.72 लाख में  हरनाम सिंह के घर से  एच०एस० बिष्ट के घर तक सी०सी० सड़क व नाली निर्माण कार्य। वार्ड नं0-11 विजय कॉलोनी के नई बस्ती पथरिया पीर में ₹6.86 लाख में बाल्मिीकि मन्दिर के टिन शेड का निर्माण। वार्ड नं0-11 विजय कॉलोनी के पथरिया पीर में ₹5.00 लाख में सामुदायिक भवन के अवशेष कार्य। वार्ड-11 विजय कालौनी के पथरिया पीर में श्री राजकुमार के घर से श्रीमती 2.50 लाख अनीता के घर तक सी० सी० सडक व नाली निर्माण।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. बबीता सहोत्रा, किशोरी लाल, सतेंद्र खरोला, भावना चौधरी, निवर्तमान सतेंद्र नाथ, ओम प्रकाश, सचिन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Homco – Home Interior Design Services Elementor Template Kit Home Shop – WooCommerce Theme HOME ZONE – Single Property Real Estate WordPress Theme HomeFix - Plumber, Handyman Maintenance HomeID - Real Estate WordPress Theme Homeland – Responsive Real Estate Theme for WordPress Homelyt - Modern Real Estate & Property Elementor Template Kit Homeo – Real Estate WordPress Theme HomeShine – Cleaning & Laundry Elementor Template Kit Homestore Storefront WooCommerce Theme