April 30, 2026

मसूरी भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के साथ परिचयात्मक बैठक की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20250515-WA0034

देहरादून- मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के साथ गुरुवार को एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी उपस्थित रहकर कार्यकारिणी के सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और संगठन के प्रति समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जहां नेहा जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया वही कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने का आहवान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर देती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है मंत्री जोशी ने संगठनात्मक एकता और निरंतर संवाद को पार्टी की ताकत बताया।

परिचयात्मक बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, गुड़मोहन राणा, सुनील चमोली, मंडल महामंत्री किरण, नरेंद्र मेलवाल, मंडल मंत्री गिरीश उनियाल, अनिता जवाड़ी, अनीता धनाई, गीता देवी, मंडल कोषाध्यक्ष बबीता मित्तल, मंडल कार्यालय मंत्री पुष्पदीप शर्मा, मंडल मीडिया संयोजक जगजीत कुकरेजा, मंडल आईटी संयोजक अभिलाष राणा, मंडल सोशल मीडिया संयोजक अनिल, रमेश खंडूरी, नर्मदा नेगी, नागेंद्र दत्त डिमरी, चित्रा गुरुंग, वैभव तायल, संध्या ऐनी, राज बिजलवान, सुमित कनौजिया, धर्मपाल पंवार, रमन गुप्ता, दिनेश चौहान, ज्योति ढकाल, सुभाष नौटियाल, सपना, अरुण कुमार, माया राणा, कुणाल, केदार जोशी, भगत कठेत, विमल क्षेत्री, देवेंद्र मलासी, विवेक भट्ट, ओमप्रकाश थपलियाल, उज्वल सिंह नेगी, राजेश, शिव अरोड़ा, मनजीत प्याल, मीरा सुयाल, श्याम सिंह प्याल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Vineyard – Wine Store Responsive WooCommerce WordPress Theme Vinic – Coworking Space Elementor Template Kit Vinkmag | Multi-concept Creative Newspaper News Magazine WordPress Theme Vinso Insurance Elementor Template Kit Vintina – Lingerie & Underwear Store Elementor Template Kit VIP Shop : Advanced WooCommerce VIP Plugin Vipex – Vape Store Theme Viral Quiz Maker — OnionBuzz for WordPress Viral Subscription – WordPress plugin for creating a viral opt-in form Viralomatic – Viral News Post Generator Plugin for WordPress