March 10, 2026

कोटद्वार- केंद्रीय विद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, भारी संख्या में पहुंचे अभिभावक और बच्चे

0
20250616_163323

उत्तराखण्ड- कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के मगनपुर स्थित नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय में आज से प्रवेश प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष माननीय  ऋतु खण्डूडी भूषण ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

माननीय अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कोटद्वार क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के पहले ही दिन सुबह से ही विद्यालय परिसर में अभिभावकों की उल्लेखनीय भीड़ देखने को मिली, जो अपने बच्चों के साथ प्रवेश फॉर्म लेने हेतु पहुंचे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के लिए निःशुल्क प्रवेश फॉर्म वितरित किए गए। फॉर्म प्राप्त करने हेतु बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रखा गया है। सभी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आज कुल 180 अभिभावकों ने प्रवेश फॉर्म प्राप्त किए, जिनमें कक्षा 1 के लिए 50, कक्षा 2 के लिए 44, कक्षा 3 के लिए 30, कक्षा 4 के लिए 18 और कक्षा 5 के लिए 33 फॉर्म वितरित किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश फॉर्म प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2025 दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

माननीय अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयासों और जनहित में की गई पहल का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot MyThemeShop NewsToday WordPress Theme MyThemeShop Nominal WordPress Theme MyThemeShop Pinstagram WordPress Theme MyThemeShop Pixelmag WordPress Theme MyThemeShop Point Pro WordPress Theme MyThemeShop Purple WordPress Theme MyThemeShop Reactor WordPress Theme MyThemeShop Reader WordPress Theme MyThemeShop Report WordPress Theme MyThemeShop Repose WordPress Theme