March 10, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार क्षेत्र में दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति की

0
20250704_223923

देहरादून- कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति की।

वार्ड संख्या 07, बेस चिकित्सालय क्षेत्र के लिए जितेन्द्र नेगी (पुत्र श्री अमर सिंह नेगी) तथा वार्ड संख्या 27, नगर निगम के लिए कमल सिंह नेगी (पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह नेगी) को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों प्रतिनिधियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय जनता को त्वरित सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही, अस्पताल एवं नगर निगम की गतिविधियों में भी प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

खण्डूडी ने आशा व्यक्त की कि दोनों प्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों से निरंतर संवाद बनाकर, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot S2W - Import Shopify to WooCommerce - Migrate Your Store from Shopify to WooCommerce SaaSHub – Digital Product WordPress Theme Saasland – MultiPurpose WordPress Theme for Startup Saasland – Saas, Startup, Technology & IT Solutions WordPress Theme SaaSly – Startup Landing WordPress Theme Saasmax – Saas Startup WordPress Theme SaaSPro – Startup & SaaS WordPress Theme Saasten – SaaS & Software Landing WordPress Theme Saasto – Software & Startup SaaS Elementor WordPress Theme Saazy – SaaS & App Landing Page FSE WordPress Theme