April 15, 2026

मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

0
IMG-20260317-WA0008

शीतलाखेत/अल्मोड़ा- सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं को लेकर “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी समस्याएं रखीं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 50 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।

जन समस्याओं में टूटी नालियां, जर्जर सड़कें, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान निर्माण जैसी प्रमुख मांगें सामने आईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। कुल 50 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 400 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दो पात्र महिलाओं लीला देवी और लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट वितरित की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का विश्वास ही सरकार की नीतियों का आधार है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं को इस कार्यक्रम में उठाया गया है, वे अगले कार्यक्रम में दोहराई नहीं जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Melier Hair & Beauty Salon Elementor Template Kit Melina – Personal Blog & Magazine WordPress Theme Mellifera – Beekeeping and Honey Shop WordPress Theme Mellow – Personal Portfolio WordPress Theme Melodica – Music Band & Musician WordPress Theme Member Mouse Jetpack CRX Addon Memberlist layouts for UserPro MemberPress Active Campaign MemberPress Amazon Web Services (AWS) MemberPress AWeber