April 11, 2026

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने एक दिवसीय डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर आयोजित गोष्ठी में किया प्रतिभाग

0
IMG-20260411-WA0004

कोटद्वार- विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने डॉ० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन पी० जी० कॉलेज, कोटद्वार में इतिहास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय “डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता” विषयक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस गोष्ठी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज को डॉ० अम्बेडकर के विचारों, उनके संघर्षों एवं उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिवार को इस प्रकार के महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।

अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि डॉ० अम्बेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है, जिसके कारण आज देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में डॉ० अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में इतिहास विभाग के प्राध्यापकों द्वारा भी डॉ० अम्बेडकर के जीवन, उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉ० अम्बेडकर के योगदान को याद किया।

अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot StudioPress Hello Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Infinity Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Kickstart Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Lifestyle Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Magazine Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Mai Lifestyle Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Maker Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Market Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Metro Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Milan Pro Genesis WordPress Theme