October 16, 2026

सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएं–डीएम डॉ. आशीष चौहान

0
IMG-20261016-WA0020 (1)

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुक्सा जनजाति के गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर तुरंत लाभान्वित किया जाए।

इसके साथ ही, इन गांवों में उज्ज्वला योजना, अंत्योदय योजना राशन कार्ड तथा आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शत-प्रतिशत ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि गेल कंपनी के माध्यम से सीएसआर फंड के तहत बुक्सा जनजाति के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रभावी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed