November 5, 2026

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

0
IMG-20261105-WA0002

देहरादून- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून के परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट हों तथा प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed