November 18, 2026

गूलर के समीप बस दुर्घटना, SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी

0
20261117_080714

देहरादून- गूलर बाजार के समीप एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 30-35 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से लगभग 20 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल हेतु रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा SDRF एवं पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed