July 18, 2026

दोस्त एजुकेशन के “परवरिश” कार्यक्रम के अंतर्गत लक्सर ब्लॉक में सेक्टर स्तरीय बैठकों का सफल आयोजन

0
20260718_190914

देहरादून- दोस्त एजुकेशन द्वारा संचालित “परवरिश” कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जुलाई 2026 को लक्सर सेक्टर, 15 जुलाई 2026 को निरंजनपुर सेक्टर तथा 17 जुलाई 2026 को भोगपुर सेक्टर में सेक्टर स्तरीय बैठकों का सफल आयोजन किया गया।

बैठकों का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परवरिश कार्यक्रम की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा बच्चों के समग्र विकास में परिवार और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास, सकारात्मक पालन-पोषण, पोषण, स्वास्थ्य, खेल-आधारित सीखने तथा लाभार्थी परिवारों तक कार्यक्रम की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन बैठकों में लक्सर ब्लॉक की आदरणीय सीडीपीओ श्रीमती सुधा त्रिपाठी जी का गरिमामय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही सुपरवाइजर पूनम जी एवं  सविता अग्रवाल जी की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभिभावकों तक परवरिश कार्यक्रम का संदेश पहुँचाए तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समुदाय को सक्रिय रूप से जागरूक करे।

बैठकों के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी यह संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक पहुँचकर अभिभावकों को परवरिश कॉल सुनने के लिए प्रेरित करेंगी, ताकि उन्हें बच्चों के पालन-पोषण, पोषण, सीखने की प्रक्रिया और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी समय-समय पर प्राप्त होती रहे।

साथ ही वे परिवारों को बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने, घर पर सीखने का अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा बच्चों के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर जागरूक करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी आश्वासन दिया कि वे अधिक से अधिक लाभार्थियों को परवरिश कार्यक्रम से जोड़ते हुए प्रत्येक अभिभावक तक कार्यक्रम का लाभ पहुँचाने का प्रयास करेंगी।

दोस्त एजुकेशन परिवार लक्सर ब्लॉक की आदरणीय सीडीपीओ  सुधा त्रिपाठी जी, सभी सुपरवाइजरों एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उनके अमूल्य सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

संस्था को विश्वास है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से परवरिश कार्यक्रम का संदेश प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक पहुँचेगा तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, बेहतर पालन-पोषण और सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

दोस्त एजुकेशन भविष्य में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से समाज एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का निरंतर संचालन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed