July 19, 2026

बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल रेसकोर्स में हुआ वृक्षारोपण

0
IMG-20260719-WA0004

देहरादून- विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल दक्षिण जिला द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस सेवा अभियान में मंदिरों एवं श्मशान घाटों की स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

इसी क्रम में आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं दक्षिण जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म स्कूल, रेसकोर्स परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन के आधार हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

विश्व हिन्दू परिषद ,बजरंग दल ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति दायित्वबोध का संदेश दिया जा रहा है। संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहता है।
बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत ( सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल रेस कोर्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम ) विकास वर्मा प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख, आलोक जी विभाग मंत्री, विशाल चौधरी जिला मंत्री, आनंद मुनियाल उपाध्यक्ष, सौरभ गौतम, राघव उपाध्याय, विशाल वाल्मीकि, सागर वर्मा, रवि यादव, अमर बहादुर,सुमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed