August 1, 2026

रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में SDRF का सघन सर्च अभियान, डूबे युवक का शव बरामद

0
IMG-20260801-WA0011

देहरादून- SDRF पोस्ट खैरना को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में एक युवक के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में SDRF पोस्ट खैरना की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा नदी के संभावित क्षेत्र में गहन एवं व्यवस्थित सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

लगातार अथक प्रयासों के उपरांत SDRF टीम ने नदी से एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान *प्रिंस वगोरिया, निवासी राजस्थान* के रूप में हुई। SDRF टीम द्वारा शव को सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed