August 21, 2026

*जनपद देहरादून, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर में गिरी कार एवं लापता व्यक्ति की सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

0
IMG-20260821-WA0008

देहरादून- 18 अगस्त 2026 को शक्ति नहर में एक कार के गिरने तथा उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान के दौरान दिनांक 20 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 07:00 बजे शक्ति नहर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर लिया गया। वाहन में सवार रजत पुंडीर की तलाश हेतु इसके पश्चात भी एसडीआरएफ टीम द्वारा शक्ति नहर के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार गहन सर्चिंग अभियान चलाया जाता रहा।

इसी क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को एसडीआरएफ टीम द्वारा ढालीपुर इंटेक के समीप सर्चिंग के दौरान लापता रजत पुंडीर का शव बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार किए गए अथक प्रयासों, समन्वय एवं गहन सर्चिंग के परिणामस्वरूप लापता व्यक्ति की तलाश पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed