March 31, 2026

सेब कास्तकरों का एक माह के भीतर शेष भुगतान के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

0
IMG-20240301-WA0004

 

देहरादून – प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित उनके कैंप कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर संगठन के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसपर प्रमुख मांग पर किसानों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया कि निरंजनपुर मंडी के आढ़तियों ने किसानों से 1.78 करोड़ के सेब खरीदकर कई सालों से अभी तक भी भुगतान नहीं किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव मंडी को एक माह के भीतर शेष भुगतान करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि अभी तक 24 किसानों का 22 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा करीब 210 किसानों का भुगतान बकाया है, जो शीघ्र ही उन्हें दिए जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि भुगतान राशि पर सवा छह प्रतिशत मंडी शुक्ल या अन्य शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा इस संबंध में सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Advanced Grid Blog Layout Design Advanced Heading and Animated Text for Elementor Advanced iFrame Pro Advanced Justified Portfolio Builder Advanced Mailchimp integration with ARForms Advanced Masonry Portfolio Builder Advanced Product Features Showcase for Elementor Advanced Product Fields for WooCommerce Advanced Security – PHP Register/Login System Advanced Segments Jetpack CRX Addon