April 25, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा के तीन विद्यालयों में वितरित किए कुल 360 फर्नीचर सेट

0
20250520_165503

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने विधायक निधि से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के तीन राजकीय विद्यालयों में कुल 360 फर्नीचर सेट वितरित किए। इस कार्य के लिए लगभग ₹14 लाख की लागत स्वीकृत की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

फर्नीचर वितरण के अंतर्गत:
• पी.एम. श्री शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कण्वघाटी को 140 सेट,
• राजकीय इंटर कॉलेज, कोटड़ीढांग को 100 सेट,
• तथा राजकीय इंटर कॉलेज, लालपानी, कोटद्वार को 120 सेट फर्नीचर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “उत्तराखंड सरकार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य में डिजिटल, व्यावसायिक एवं वैज्ञानिक शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मेरा सदैव यह प्रयास रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएँ मिलें और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो सकें।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उनके द्वारा निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Spaville – Spa and Beauty WordPress Theme Speaker – Page to Speech Plugin for WordPress Speaktron – Public Speaker & Life Coach Elementor Template Kit SpeakUp – Language Course & Translation Service Elementor Template Kit Spectacle – Music WordPress Theme Specto – Cinema WordPress Theme Spectra - Music Theme for WordPress Spectra Pro - Enhance Spectra With New Features and Blocks Spectrum Audio Player WordPress & WooCommerce Plugin Speedia – AutoParts & Accessories Elementor Template Kit