March 9, 2026

संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संत शिरोमणी गुरु रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20250212-WA0026

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणी गुरु रविदास मन्दिर ब्रह्मावाला में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में समरसता व समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन न केवल हमें उनके जीवन और विचारों को याद करने का अवसर देता है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी संकल्प लेने का समय है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिकता से पूरे समाज को दिशा दिखाई।

उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध किया और समानता व प्रेम का मार्ग दिखाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भी उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव मुक्त बनाने और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण का भी मंदिर समिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, उदय नेगी, मंजू, आशा, यादराम, विजय, अमित, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Pixelate – Portfolio & Photography Elementor Template Kit Pixelo - Digital Agency Elementor Template Kit PixelPhoto – The Ultimate Image Sharing & Photo Social Network Platform Pixelpiernyc - Portfolio Creative Agency Freelancer WordPress Theme PixelYourSite Pro – Facebook pixel WordPress plugin Pixia – Showcase WordPress Theme PixieHuge | eSports Gaming Theme For Clans & Organizations Pixion – Developer Portfolio WordPress Theme Pixlab – Agency WordPress Theme Pixwell - Magazine WordPress