June 8, 2026

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
20260208_173643

देहरादून-  राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा समाज के उत्थान, सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सम्मान के माध्यम से वाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed