March 29, 2026

रिप परियोजना के अंतर्गत 74 आपदा प्रभावित उद्यम परिवारों को ₹93 लाख से अधिक की सहायता राशि वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260329-WA0011

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छमरौली ग्राम पंचायत स्थित नागराजा मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए 74 उद्यमी परिवारों को ₹93 लाख से अधिक की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

यह सहायता ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के तहत प्रदान की गई, जिसमें ग्राम पंचायत फुलेत, छमरौली, सरोना, सिल्ला, सिम्यारी, शेरकी, सरखेत आदि प्रभावित गांवों के परिवारों को लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा के बाद केवल राहत देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में यह सहायता राशि लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी और उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक सिद्ध होगी।

कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन और उन्हें आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में लागतार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Appiah – App Landing Page Elementor Template Kit AppKit Mobile AppLanding – Mobile App Template Kit Applied – Essential Blog theme for Modern Content Creators AppLounge – Multipurpose SaaS WordPress Theme Apply – WordPress Admin Appointly – WooCommerce Appointment Booking & Scheduler Plugin Appointment Buddy – Online Appointment Booking WP Plugin Appointo – Booking Management System AppOne – App Landing WordPress Theme