April 23, 2026

सेवा सप्ताह के तहत आशा कार्यकत्रियों का सम्मान किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20260130-WA0077

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज कैंप कार्यालय में आशा कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत आशा कार्यकर्ता बहनें हैं, जो निस्वार्थ भाव से गांव-गांव और घर-घर जाकर जनसेवा का कार्य कर रही हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता केवल स्वास्थ्य सेविका नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की अग्रदूत, मातृ-शिशु सुरक्षा की संरक्षक और समाज की सच्ची सेविका हैं।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान, गर्भवती माताओं की देखभाल, पोषण अभियान तथा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने हर चुनौती का साहस और समर्पण के साथ सामना किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश घरों में था, तब आशा बहनें अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लोगों की सेवा कर रही थीं, जो वास्तव में वंदनीय है।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में, जहां दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां हैं, वहां आशा कार्यकत्रियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आशा कार्यकर्ता वह सशक्त कड़ी हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती हैं।

उनके प्रयासों से ही स्वस्थ गांव, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ उत्तराखंड की संकल्पना साकार हो रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आशा कार्यकत्रियों के हितों, सुविधाओं और सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में उनके सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य करती रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Paintters – Painting Service Elementor Template Kit PairGiver – Senior Care WordPress Theme Pajax – Tax Advisor & Financial Consulting Elementor Template Kit PakrCo – Single Property WordPress Theme Palace – Real Estate WordPress Theme Palazo – Hotel and Resort Booking Elementor Template Kit Palette — Photographer Portfolio WordPress Palleon - WordPress Image Editor Pallu – Dental WordPress Theme Panagea – Travel and Tours listings template