March 5, 2026

गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरबंस कपूर प्रतिमा का किया अनावरण

0
IMG-20260107-WA0032

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. हरबंस कपूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर वास्तव में एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें कपूर साहब का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा केके राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।

उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर की स्मृति में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह भव्य सामुदायिक भवन उनकी लोकप्रियता, जनस्वीकृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot bbPress Forums for AMP Bcare – Baby Care Services Elementor Template Kit Bcom - Consulting Business WordPress Theme Bean Barista – Online Barista Course Elementor Template Kit BeatKit – Music Events Elementor Template Kit Beatrix – Modern Magazine WordPress Theme Beats – Responsive Music & Event WordPress Theme Beautify – Makeup Artist & Hair Stylist Elementor Template Kit Beauty Center – Responsive WordPress Theme Beauty Salon & Construction Services WordPress Theme