April 4, 2026

लगातार विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार के हमलो को लेके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

0
IMG-20240115-WA0025

उत्तराखण्ड – देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये जाएं और रात्रि गश्त की जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही है, उन क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली अनुग्रह राशि को 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Archodern – Interior & Architecture Elementor Template Kit Archtech – A Responsive Architecture WordPress Theme ArcHub - Architecture and Interior Design WordPress Them Arcik – Architecture & Interior Elementor Template Kit Arcik – Architecture WordPress Theme Arden | A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Arden – A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Area WordPress plugin – Real Estate CMS with 60 WPbakery page builder addons Areia – Portfolio and Agency WordPress Theme Arena Products Store | WordPress Plugin