September 8, 2026

जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनजीत रावत एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260908-WA0007

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून कचहरी पहुंचकर जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनजीत रावत एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मनजीत रावत के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक, देहरादून सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक सशक्त करने के साथ ही जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed