April 24, 2026

सेवारत सैनिकों के परिजनों को स्थानांतरण अधिनियम में छूट देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते पूर्व सैनिक

0
IMG-20260111-WA0018

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में सेवारत पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशभर में सेवारत पूर्व सैनिकों को स्थानांतरण में छूट प्रदान किए जाने के संबंध में एक पत्र सौंपा।

हल्द्वानी से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेवारत पूर्व सैनिक अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने के बाद सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं।

इसके उपरांत जब वे राज्य सरकार की सेवा में आते हैं, तो उन्हें पुनः 15 से 20 वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में ही सेवाएं देनी पड़ती हैं, जबकि उन्हें कभी भी सुगम क्षेत्र में सेवा का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने इस स्थिति को देखते हुए स्थानांतरण अधिनियम 2017 में आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सेवारत पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot YITH Globe | Hi-Tech WordPress E-Commerce Theme YITH Google Product Feed for WooCommerce Premium YITH Infinite Scrolling Premium YITH Iris | Interior Design WordPress Theme YITH Kidshop | A Creative Kid|s E-Commerce Theme YITH Live Chat Premium YITH Multiple Shipping Addresses for WooCommerce Premium YITH Panarea | Restaurant and Food WordPress Theme YITH Panthea | Minimal WooCommerce Theme YITH Payment Method Restrictions for WooCommerce Premium