March 4, 2026

राष्ट्रहित के मुद्दे से लेकर जनहित के फैसले तक जनता में झूठ परोस रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री धामी

0
IMG-20240515-WA0008

 

*मुख्यमंत्री ने संसदीय क्षेत्र अम्बाला (हरियाणा) से भाजपा प्रत्याशी  बन्तो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित*

*विश्व स्तरीय परियोजनाएं विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रही हैं : मुख्यमंत्री धामी*

*कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग भ्रम फैलाकर देश की एकता, अखंडता को बर्बाद करने में लगे हैं : मुख्यमंत्री धामी*

*राष्ट्रहित के मुद्दे से लेकर जनहित के फैसले तक जनता में झूठ परोस रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री धामी*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मातारानी चौक जंडली, अम्बाला (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी  बन्तो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय कटारिया  ने इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा पूर्व सांसद स्वर्गीय कटारिया जी, प्रधानमंत्री जी के बेहद करीबी थे। उन्होंने कहा अब स्वर्गीय कटारिया जी के विकास कार्यों को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बन्तो कटारिया जी पूरा करेंगी। उन्होंने कहा जनता का जोश एवं उत्साह देखकर लगता है निश्चित ही  बन्तो कटारिया जी भारी बहुमत से जीतने वाली हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि *2014 से पहले का कालखंड घपलों घोटालों का कालखंड रहा है। 2014 के बाद भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। दुनिया भर में रहने वाले भारतवासियों को अपने भारतीय होने पर गर्व है।* 2014 के बाद विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर से 5वीं नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है। आज दुनियां की हर कम्पनी भारत में निवेश करना चाहती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने बिना रुके बिना थके पूरे देश को अपना परिवार मानकर देश सेवा की है। उन्होने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। विश्व स्तरीय परियोजनाएं विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रही हैं। छोटे से छोटे शहरों में भी हवाई अड्डे का निर्माण कार्य जारी है। आज़ादी से 2014 तक बने हवाई अड्डों से ज्यादा बीते 10 सालों में बनाए गए हैं। अंबाला में तैयार हो रहे हवाई अड्डे से भी कई बड़े शहरों को सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। मोदी सरकार ने आधुनिक भारत के निर्माण के साथ गरीब कल्याण के लिए भी कई ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, ड्रोन दीदी योजना जैसी अन्य कोई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह हर हाल में पूरा करती है। और यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा आज विपक्ष के बहुत सारे लोग गारंटी देने की बात कर रहे हैं। पर सही मायने में मोदीजी की गारंटी ही असली गारंटी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा चार धाम यात्रा में बीते सालों से कई अधिक श्रद्धालु दर्शन को आ रहें हैं। उन्होंने चार धाम आने वाले सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन, बुकिंग, मौसम का पूर्वानुमान के बाद ही यात्रा करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में चार धामों का विकास हुआ है। सड़को की स्थिति बेहतर हुई है। चार धाम के साथ ही आदि कैलाश, मानसखंड यात्रा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा जो काम प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में किसानों के लिए हुआ है, ऐसा काम कभी पहले की सरकारों में नही हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि *एक ओर संस्कृति और विरासत के सम्मान के साथ विकसित भारत के लक्ष्य वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद के संरक्षक मुगलिया गैंग है।* भाजपा समान नागरिक संहिता तो कांग्रेस सरिया कानून लागू करने की बात करती है। कांग्रेस और उनके गठबंधन के लोग भ्रम फैलाकर देश की एकता अखंडता को बर्बाद करने में लगे हैं। राष्ट्रहित के मुद्दे से लेकर जनहित के फैसले तक जनता में झूठ परोस रहे हैं। विपक्ष के लोग सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। विपक्ष के लोगों ने देश में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देने की बात करते हैं। इन्होंने कर्नाटक से इस काम की शुरुआत भी कर दी है। गठबंधन के नेता आज मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने की खुलकर बात करते हैं।

इस दौरान मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप राणा, विनय रोहेला, ओम प्रकाश भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Stelary – Blog Magazine WordPress Theme Stellar – Hosting & Cloud Provider WordPress Elementor Template Kit Stellarium – Horoscope and Astrology WordPress Theme Sterling | Responsive WordPress Theme Sticky HTML5 Music Player WordPress Plugin Sticky Radio Player WordPress Plugin – Full Width Shoutcast and Icecast HTML5 Player Still - Steel Factory & Manufacturing Elementor Template kit Stock Market & Forex Charts | WordPress Plugin Stock Photos – WordPress Plugin Stockholm – A Genuinely Multi-Concept Theme