April 24, 2026

गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
IMG-20241019-WA0242-scaled-e1729357112107.jpg

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से हम अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अनेकों क्षेत्रों में गोरखा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को भी बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृति विभाग में  गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव को भी शामिल कर, हर संभव अनुदान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा गोरखा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कार्य करते रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका है। यह सांस्कृतिक घनिष्ठता दिखाता है कि हमारी जड़ें और मूल एक ही हैं। गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है। गोरखा समाज ने सदियों से देश की सीमाओं की रक्षा की है।  उन्होंने कहा अमर वीर मेजर दुर्गा मल्ल जी, परमवीर चक्र से सम्मानित धन सिंह थापा जी और प्रथम अशोक चक्र विजेता नर बहादुर थापा जी के अद्वितीय शौर्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962, कारगिल युद्ध जैसे अनेकों युद्ध में भी गोरखा रेजिमेंट के हमारे जवानों ने हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही अपने कर्तव्यों का हमेशा पालन किया है। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ राज्य के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर नेपाल के राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा, विधायक विनोद चमोली, ले. जनरल राम सिंह प्रधान, चंद्रवीर गायत्री, कमल थापा, विशाल थापा, सूर्य विक्रम शाही एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Dating App – web version, iOS and Android apps Datix – AI Data Science & Analytics WordPress Theme Dayana – Resume Elementor Template Kit DC Agency : WordPress Theme For Creative Agency, Hosting, SEO Services D&C | Dermatology Clinic & Cosmetology Center WordPress Theme De Jure – Attorney and Lawyer WP Theme Deactivate Plugins Per Page – Improve WordPress Performance Deadlift – Fitnesss and Bodybuilding WordPress Theme Deasil – Travel and Tour WordPress Theme Deaxautt – Digital Marketing & Agency WordPress Theme