March 5, 2026

पर्यावरण मित्रों के लिए दो लाख की बीमा धनराशि स्वीकृत, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

0
IMG-20240906-WA0000

देहरादून- वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश के नगर निकायों में पर्यावरण मित्रों का दर्जा प्राप्त कार्मिकों को दो लाख रुपए की बीमा धनराशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है।

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार सिर्फ घोषणाएं ही नहीं करती, बल्कि अपने ही कार्यकाल में उन्हें धरातल पर भी उतारती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पूर्व में मानदेय में बढ़ोतरी कर सौगात दी थी, जिसमें सभी श्रेणियां के सफाई कर्मियों के मानदेय में एकरूपता लाते हुए 500 रुपये प्रतिदिन किया था।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के लिए एक बार फिर धामी सरकार सौगात लेकर आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत अब प्रदेश में नगर निकायों में पर्यावरण मित्रों का दर्जा प्राप्त सफाई कर्मचारियों के लिए दो लाख रुपए की धनराशि बीमा के रूप में व्यवस्थित की है। उन्होंने बताया कि इस बीमा राशि का उपयोग स्वीकृत मद में ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Aoriv – AI Robotics & IoT Startup Elementor WordPress Theme Apex Notification Bar – Responsive Notification Bar Plugin for WordPress API Connector Jetpack CRX Addon Apicona – Health & Medical WordPress Theme Apollo – Sticky Full Width HTML5 Audio Player for WPBakery Page Builder Aports – Single Property WordPress Theme App Landing WordPress Theme Appro App Portal – foxartstudios | CodeCanyon Appa – Mobile App & Startup Elementor Template Kit Apparatus | A Multi-Purpose One-Page Portfolio and App Landing Theme