April 24, 2026

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व और संक्रांति के अवसर पर किया कीर्तन दरबार का आयोजन

0
IMG-20240114-WA0043

हरिद्वार-गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व और संक्रांति के अवसर पर किया कीर्तन दरबार का आयोजन
हरिद्वार, सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व और माघ महीने की सक्रांत के उपलक्ष में निर्मल संतपुरा आश्रम स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। कार्यक्रम का शुभारंभ सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। जिसके उपरांत बलजीत सिंह लुधियाना वाले ने कीर्तन से सभी को निहाल किया।
संत बलजिंदर सिंह ने कथा सुनाकर गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर निर्मल संतपुरा आश्रम के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने देश और धर्म के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान किया। उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता। सिख धर्म में उनका बहुत ऊंचा स्थान है। गुरु गोबिंद सिंह का पूरा जीवन असहायों की मदद, रक्षा में बीता। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही अपना जीवन सफल बना सकते हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot SalesPower WooCommerce Addon Salient | Creative Multipurpose & WooCommerce Theme Salient | Creative Multipurpose & WooCommerce Theme Salmon — Restaurant WordPress Theme Salvation – Church & Religion WP Theme Sam Bailey – Personal CV/Resume WordPress Theme Samantha – Personal Trainer & Fitness WordPress Theme Samral – Electronic WooCommerce Theme Samui – Gutenberg WordPress Theme for Blog and Magazine Sanat – Industry Elementor Template Kit