April 20, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ कि बैठक

0
IMG-20250428-WA0003

देहरादून- देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत को अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये।

काबीना मंत्री ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव एवं मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता के बाद उन्हें पानी की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत रुपये एक करोड़ अठासी लाख के आंगणन की स्वीकृति अतिशीघ्र करवाया जाए।

ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, डोभावाला से पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, डा0 एके श्रीवास्तव, हेमराज, मनोहर भण्डारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Esreb – Car & Motorcycle Wash Elementor Template Kit Esse – Life Coach & Consulting Elementor Template Kit Essein – Beauty Spa Elementor Template Kit Essence – Life Coach & Speaker Elementor Template Kit Essence – WordPress Blog Theme Essential Addons Bundle for Elementor Page Builder Essential Addons for Elementor Pro Essential Grid Gallery WordPress Plugin Essential Hover Effects Essential Pricing Plan Switcher for Elementor