April 20, 2026

मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख

0
IMG-20250424-WA0011

देहरादून- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में जन सुनवाई बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को दूर कराया। इस दौरान जनता की मांग पर वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक नि​धि से 15.5 लाख रुपये की धनरा​​शि देने की घोषणा भी की।

बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्राम सभा भिडारकोट में जन बैठक के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने ग्राम सभा में महिला मंगल दल को विभिन्न सामान देने, गांव के प्राथमिक विद्यालय में चार दीवारी निर्माण करने, सड़कों का डामरीकरण कराने और बिजली की लाइन शुरू करने जैसी मांगे उठाई।

इन मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही रेखा आर्या ने ग्राम सभा में चमूवा मंदिर में निर्माण कार्यों के लिए डेढ़ लाख रुपए, सोम मंदिर में टिन शेड डलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और एक संपर्क मार्ग में सीसी सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की।

इसके बाद सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलसीवी और ग्राम नैणी में जन समस्याओं को सुना और उनके जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुलसीवी स्थित शिव मंदिर के लगभग 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए, गोलू मंदिर की चारदीवारी निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और यहां राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम नैणी में कालिका का मंदिर के स्थल विकास के लिए ₹3 लाख और नैणी पिपलेस्वर महादेव मंदिर मे सड़क के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot GlideX – Single Product WooCommerce Theme Glint – Personal Portfolio WordPress Theme Glitch Heading for Elementor Global Gallery – WordPress Responsive Gallery Glofia - Golf Club & Course Elementor Template Kit Gloreya – Food Ordering & Delivery Restaurant WordPress Theme Glorious WP – Multi-purpose Elementor WooCommerce Responsive Theme Glossier – Newspaper & Viral Magazine WordPress Theme Glower – Beauty and Skincare WordPress Theme Glowify – Beauty and Cosmetics Shop WordPress Theme