April 14, 2026

विधायक रवि बहादुर ने किया पूर्व मुख्यमंत्री पर पलट वार

0
IMG-20240114-WA0045

हरिद्वार- ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने हरिद्वार पत्रकारवार्ता करते हुए हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा दो दिन पूर्व दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जहाज रूपी है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक अपनी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यो को जनता के सामने रखे। शिक्षा, रोजगार, महंगाई आदि मुद्दों से ध्यान भटकाने वाले बयानों को जनता समझ चुकी है।

विधायक रवि बहादुर ने सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को विकास कार्यो पर चर्चा करने की चुनौती दी। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यो का लाभ भी सांसद हरिद्वार की जनता को नहीं दिला पाए हैं। साढ़े नौ वर्षो की नाकामियां छिपाने के उद्देश्य से कांग्रेस के प्रति अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। जबकि अभी तक श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते चारों शंकराचार्यो सहित कई बड़े नेताओं ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। मात्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर ही भाजपा के नेता बयानबाजी करने में तुले हुए हैं।

विधायक रवि बहादुर ने यह भी कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। करोड़ों लाखों हिंदुओं के दिलों में बसते हैं। लेकिन भाजपा पार्टी मात्र धार्मिक क्रिया कलापों का भी राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Aurrora – Creative Agency WordPress Theme Aurum – Minimalist Shopping Theme Ausa – Autocar Salon & Detailing Services Elementor Template Kit Australia Post WooCommerce Extension PRO Autema – Quick Loans, Bitcoin, Business Coach and Insurance Agency WordPress Theme Authentic – Lifestyle Blog & Magazine WordPress Theme Authorize.net for Arforms Authorize.net Payment Terminal Autima – Car Accessories Theme for WooCommerce WordPress Autism – Autistic Children Care WordPress Theme + RTL