April 14, 2026

76वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में ध्वजारोहण करते कृषि एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20250126-WA0042

रुद्रपुर- प्रदेश के कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने देश का 76वां गणतन्त्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन रुद्रपुर में पहुॅचकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी एनसीसी स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई साथ ही कई देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सब मिलकर अपने देश के 76वें गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं। यह दिन हमारे लिए गर्व और उत्सव का दिन है।

इसी दिन, 26 जनवरी 1950 को, भारत का संविधान लागू हुआ था और हम एक गणराज्य बने थे। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया है। यह संविधान ही है जिसने हमें एकजुट रखा है और हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें यह आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। हमें उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है।

उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कल यानी 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होगा।

उन्होंने कहा कल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कल यूसीसी लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड होगा। उन्होंने इसके लिए भी सभी को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि आज हम एक आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। हमने अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot SurvForm – Survey Form Builder Plugin For WordPress Susastho – Health and Yoga WordPress Theme Sushico – Sushi and Asian Food Restaurant WordPress Theme SushiFushi – Japanese & Asian Restaurant WordPress Theme Suxnix – Health Supplement WordPress Theme SVG Donut Charts Sweeny – Cake, Ice Cream & Bakery Store WordPress Theme Sweet Date – More than a WordPress Dating Theme Sweet Jane – Delightful Cake Shop WordPress Theme Sweethome – Responsive Real Estate WordPress Theme